फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A new bike was snatched, police is not filing case

तमंचा सटा युवक से छीन ले गये नई बाइक

Tue, 28 Jan 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
A new bike was snatched, police is not filing case
तमंचा सटा युवक से छीन ले गये नई बाइक
विज्ञापन

शिकायत पर मुकदमा नहीं दर्ज कर रही पुलिस
पीड़ित ने एसपी को पत्रक सौंप लगाई न्याय की गुहार
रानी की सराय थाना के ईश्वरपुर गांव के पास घटी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव के पास 26 जनवरी को दिन दहाड़े एक युवक को तमंचा सटा कर बदमाशों ने नई बाइक लूट ली। पीड़ित ने तत्काल थाने पर घटना की सूचना दी लेकिन मुकदमा दर्ज करना तो दूर पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई ही नहीं की। परेशान हाल पीड़ित मंगलवार को एसपी से मिला और पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई।

मुकुंदपुर के अमर दीप विश्वकर्मा ने 24 जनवरी को नई बाइक खरीदी थी। 26 जनवरी को दिन में लगभग डेढ़ बजे वह अपनी नई बाइक से रानी की सराय बाजार आ रहा था। ईश्वरपुर गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक ने उसे तमंचा सटा दिया। तीनों मुंह पर कपड़ा बांधे थे। बाइक न देने पर बदमाशों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक बदमाश के मुंह पर बंधा कपड़ा खुल गया जिसे पीड़ित ने पहचान भी लिया। मारपीट कर घायल करने के बाद बदमाश नई बाइक लूट कर फरिहां की तरफ फरार हो गये। अमरदीप ने बताया कि घटना के बाद वह थाने पर पहुंचा और मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर भी दिया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने बताया कि एक बदमाश को वह पहचानता भी है। उसका नाम नगीना मौर्य पुत्र फुन्नन मौर्य निवासी फरिहां असीलपुर है। उसने एसपी से गुहार लगाई कि उसकी तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed