{"_id":"6a25b87877406724640e947d","slug":"a-multipurpose-hall-will-be-built-at-mau-police-line-at-a-cost-of-408-crore-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-151471-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मऊ पुलिस लाइन में 4.08 करोड़ की लागत से बनेगा बहुउद्देश्यीय हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मऊ पुलिस लाइन में 4.08 करोड़ की लागत से बनेगा बहुउद्देश्यीय हॉल
विज्ञापन
आजमगढ़। मऊ पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त 300 लोगों के बैठने की क्षमता वाला बहुउद्देश्यीय हॉल बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) निर्माण इकाई ने 4 करोड़ 8 लाख 83 हजार रुपये का विस्तृत आगणन तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
पुलिस विभाग की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए प्रस्तावित हॉल का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में पुलिस लाइन में बड़े आयोजनों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, गोष्ठियों, सेमिनारों व विभागीय बैठकों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। नए बहुउद्देश्यीय हॉल के निर्माण से इन गतिविधियों के संचालन में काफी सुविधा मिलेगी। प्रस्तावित भवन में आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया जाएगा। इसमें बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, मंच, प्रकाश व ध्वनि प्रणाली, विद्युत व पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हॉल का उपयोग विभागीय प्रशिक्षण, पुलिस कर्मियों के सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रशासनिक आयोजनों के लिए किया जा सकेगा।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, परियोजना का तकनीकी आगणन तैयार कर संबंधित विभाग के माध्यम से शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति और बजट जारी होते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। निर्माण पूरा होने के बाद मऊ पुलिस लाइन में एक आधुनिक और सुविधायुक्त सभागार उपलब्ध हो जाएगा, जिससे पुलिस विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की आधारभूत सुविधाओं के विकास से पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और विभागीय कार्यक्रमों के आयोजन में भी आसानी होगी। परियोजना को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
मऊ पुलिस लाइन में 300 लोगों के बैठने की क्षमता का बहुउद्देश्यीय हॉल के लिए 4.08 करोड़ रुपये का आगणन तैयार कर शासन को मार्च माह में भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। हेमंत कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड।