{"_id":"69a096e5a984a04cd0069594","slug":"a-modern-hostel-will-be-built-for-200-policemen-at-a-cost-of-rs-9-crore-in-the-police-lines-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-146106-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुलिस लाइन में नौ करोड़ से 200 पुलिसकर्मियों के लिए बनेगा आधुनिक हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुलिस लाइन में नौ करोड़ से 200 पुलिसकर्मियों के लिए बनेगा आधुनिक हॉस्टल
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस लाइन परिसर में 200 पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के लिए करीब नौ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है, जिसकी ओर से ई-निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के बताया कि निर्धारित योजना के तहत भवन को 18 माह के भीतर पूर्ण कर पुलिस विभाग को सौंपने का लक्ष्य रखा गया है। प्रस्तावित हॉस्टल में रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें स्वच्छ पेयजल, शौचालय, स्नानागार, विद्युत व्यवस्था तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शामिल होंगे। पुलिस लाइन में वर्तमान में आवास की सीमित व्यवस्था होने के कारण कई पुलिसकर्मियों को किराए के मकानों में रहना पड़ता है। नए हॉस्टल के निर्माण से न केवल उनकी आवासीय समस्या दूर होगी, बल्कि ड्यूटी के दौरान समय की बचत भी होगी। इससे पुलिस बल की कार्यक्षमता और मनोबल में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि भवन निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और तय मानकों के अनुरूप कार्य कराया जाएगा।
पहली बार नहीं मिला था कोई ठेकेदार- पुलिस लाइन परिसर में पुलिस बैरक व हॉस्टल निर्माण के लिए टेंडर पहले भी जारी हुए थे। इस जारी टेंडर में जिले में कोई भी ऐसा ठेकेदार नहीं मिला जो शासन के नियम व शर्तों पर काम करने का इच्छुक रहा हो। अब एक बार फिर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग परिमंडल आजमगढ़ की ओर से ई-निविदा जारी की गई है। विभाग को उम्मीद है कि इस बार ठेकेदार मिल जाएंगे, जो नियम व शर्तों पर काम करेंगे।
पुलिस लाइन में परिसर में 200 कर्मियों के लिए बैरक-हॉस्टल निर्माण के लिए ए श्रेणी में पंजीकृत ठेकेदारों के लिए ई-निविदा जारी कर दी गई है। सात मार्च को निविदा खोली जाएगी। निर्माण की अवधि 18 माह रखी गई है।- कुंवर सुरेंद्र प्रताप, अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग परिमंडल आजमगढ़।