फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A massive surge of devotion was witnessed at Shiva temples on Nag Panchami, with chants of "Har-Har Mahadev" echoing through the shrines.

Azamgarh News: नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Tue, 18 Aug 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
A massive surge of devotion was witnessed at Shiva temples on Nag Panchami, with chants of "Har-Har Mahadev" echoing through the shrines.
महाराजगंज क्षेत्र के रुपयनपुर शिवालय के पास स्थित कुएं से जल निकालते भक्त। संवाद
सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी का पर्व सोमवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

नागपंचमी के अवसर पर नाग देवता की भी विधि-विधान से पूजा की गई। कई स्थानों पर कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए विशेष पूजन कराया गया।
सुबह महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर शिव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। घरों के बाहर गोबर से नाग देवता की आकृति बनाकर पूजन किया गया और नाग देवता की कथा सुनी गई।
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र के शिवालयों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने पातालेश्वर महादेव, गोसाईं की बाजार सहित अन्य शिवालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सगड़ी क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर जीयनपुर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्र ‘पिंटू’ के नेतृत्व में सामूहिक रुद्राभिषेक, भजन और भंडारे का आयोजन हुआ। देर रात तक चले भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन गायक सौरभ श्रीवास्तव ‘सुर संग्राम’ ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
पवई क्षेत्र के बेलवाई स्थित प्राचीन श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में नागपंचमी और तीसरे सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मध्यरात्रि से ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
अयोध्या से सरयू जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भी बाबा का जलाभिषेक किया। दोपहर तक बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और ठंडी लस्सी की व्यवस्था की गई।
बिंद्राबाजार के रानीपुर रजमो स्थित मां अगवानी मंदिर परिसर में नागपंचमी पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। जिले के अलावा मऊ, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने मां अगवानी और अगवान बाबा का दर्शन-पूजन कर मन्नतें मांगीं और प्रसाद ग्रहण किया।

महाराजगंज क्षेत्र के रुपयनपुर स्थित पातालेश्वर मंदिर में भी भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर स्थित कुएं से रस्सी के सहारे जल निकालकर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारों में श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार किया। इसके बाद बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र और धतूरा चढ़ाया। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed