फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A loan of Rs 2 lakh was passed on someone else's land, complaint lodged with the bank

Azamgarh News: दूसरे की जमीन पर पास हो गया दो लाख का लोन, बैंक में शिकायत

Sat, 16 May 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A loan of Rs 2 lakh was passed on someone else's land, complaint lodged with the bank
बरदह। क्षेत्र में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की जमीन के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दूसरे व्यक्ति के नाम पर दो लाख रुपये का लोन पास कराने का आरोप लगाया गया है। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने बैंक प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र निवासी विवेक तिवारी ने बैंक प्रबंधन को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनकी भूमि की नकल का गलत इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से दो लाख रुपये का ऋण स्वीकृत करा लिया गया। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी जमीन की नकल निकलवाने गए तब उन्हें इस गड़बड़ी की जानकारी हुई। जांच में पता चला कि उनकी जमीन के गाटा संख्या पर लोन दर्ज दिखाया जा रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बरदह गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा यह ऋण पास कराया गया है। उन्होंने मांग की कि जिस व्यक्ति ने लोन लिया है, उसी की जमीन पर ऋण दर्ज किया जाए और उनकी भूमि से इसे तत्काल हटाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। विवेक तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि बिना जानकारी के खाते में दूसरे व्यक्ति का नाम जोड़कर लेन-देन किया गया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बरदह शाखा के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। संबंधित लोन उनके कार्यकाल में पास नहीं हुआ था, बल्कि पूर्व शाखा प्रबंधक के समय का मामला है। फिर भी पूरे प्रकरण की जांच कराकर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed