फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A labourer died after being hit by a train on the Parsaha railway track.

Azamgarh News: परसहा रेलवे ट्रैक पर मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत

Sat, 04 Apr 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A labourer died after being hit by a train on the Parsaha railway track.
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फरिहा और परसहा के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की कटकर मौत हो गई। मृतक झारखंड का रहने वाला था। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अर्जुन उर्फ बिरसा (24) निवासी झारखंड के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ पिछले करीब दस वर्षों से बनगांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता था। उसके माता-पिता भी करीब बीस वर्षों से वहीं काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर एक बजे अर्जुन फरिहा-परसहा रेलवे ट्रैक के पास गया था, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही फरिहा चौकी व निजामाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता महावीर मुंडा ने बताया कि अर्जुन की मानसिक स्थिति पिछले एक वर्ष से ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed