फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A juvenile offender was caught stealing from a flour mill

Azamgarh News: आटा चक्की से चोरी करते पकड़ा गया बाल अपचारी

Thu, 18 Dec 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A juvenile offender was caught stealing from a flour mill
आजमगढ़। सरायमीर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम पारा में चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। पीड़ित हुबईराम विश्वकर्मा ने सरायमीर थाने पर तहरीर देकर बताया कि 16 दिसंबर 2025 को एक बाल अपचारी उनकी आटा चक्की की दुकान में छत के रास्ते घुसकर बिक्री के 5050 चोरी कर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वादी और उनके पुत्र ने उसे मौके पर पकड़ लिया। सरायमीर थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार ने बताया कि पकड़ा गया बाल अपचारी पूर्व में भी इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त रहा है। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 16 दिसंबर की रात करीब 11.55 बजे बाल अपचारी को चोरी की नकदी के साथ थाना लाया गया। पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बाल अपचारी के कब्जे से 5050 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed