फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A journey of five minutes is being completed in 40 minutes.

Azamgarh News: पांच मिनट का सफर 40 मिनट में हो रहा पूरा

Thu, 04 Apr 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
A journey of five minutes is being completed in 40 minutes.
आजमगढ़। गर्मी और तीखी धूप जाम की समस्या लोगों के पसीने छुड़ा रही है। सबकुछ जानते और देखते हुए भी यातायात पुलिस मौन साधने को विवश है क्योंकि अभी तक नगर पालिका प्रशासन की ओर से पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। सड़क की जो पटरियां हैं वह अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी है। नगर के नरौली पुल से पहाड़पुर तक लगभग चार किमी का यह सफर तय करने में 40 मिनट का समय लग रहा है।
विज्ञापन

एक तरफ तीखी धूप जहां लोगों के बदन को झुलसा रही है, वहीं जगह-जगह लगने वाला जाम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। नगर के नरौली पुलिस से मुख्य चौक होते हुए पहाड़पुर की कुुल दूरी लगभग चार किमी है। सुबह या रात के समय जब बाजार बंद रहती है तो यह सफर पांच से छह मिनट में पूरा हो जाता है। लेकिन सुबह नौ बजे से लेकर शाम को सात से आठ बजे तक इस दूरी को तय करने में 40 से 45 मिनट का समय लगता है। इसका मुख्य कारण नगर क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था का न होना है। नगरपालिका और प्रशासन की ओर से कई सालों से पार्किंग के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। लेकिन अब तक उसे सफलता नहीं मिल सकी है। जिसका परिणाम है कि बाजार में खरीदारी करने पहुंचने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करते हैं। क्योंकि पटरियों पर तो दुकानदार पहले से ही कब्जा जमाकर बैठे हैं। पूछे जाने पर अधिकारी जल्द अतिक्रमण को हटाने का आश्वासन देते हैं लेकिन उनके द्वारा अतिक्रमण को हटाने में कोताही बरती जाती है।
विज्ञापन

00
गलियों से घुसते हैं चार पहिया वाहन
आजमगढ़। यातायात पुलिस हर चौराहे और तिराहे पर अपने जवानों को खड़ा कर चार पहिया वाहनों को रोका जाता है। इसके बाद भी चार पहिया वाहन किसी न किसी गली से नो इंट्री क्षेत्र में घुस जाते हैं। दिन के समय अगर एक वाहन भी मुख्य चौक क्षेत्र में आ गया तो फिर वहीं से निकलने में 15 से 20 मिनट का समय चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
चलता है अभियान तो नजर आती है पटरी, फिर जस की तस
आजमगढ़। नगर पालिका और प्रशासन द्वारा जब पटरियों को खाली करने के लिए अभियान चलाया जाता है तो दुकानदार खुद ही बाहर रखे सामानों को हटा लेते हैं। जैसे ही प्रशासन का यह अभियान ठंडा होता है फिर से वह अपनी पुरानी जगह पर कब्जा कर दुकान लगाना शुरू कर देते हैं।
00
अतिक्रमण को लेकर हमारा अभियान चलता रहता है। आगे भी चलेगा। जल्द ही हम लोग अभियान चलाकर सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाएंगे।
रोहित यादव, प्रभारी ईओ नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed