{"_id":"5f426cbc8ebc3e3cd4740f38","slug":"a-girl-hurt-due-to-marriage-breakdown-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: शादी टूटने से आहत युवती ने दी जान, रात में छत के सहारे लगाई फांसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: शादी टूटने से आहत युवती ने दी जान, रात में छत के सहारे लगाई फांसी
Sun, 23 Aug 2020 06:51 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 23 Aug 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शादी टूटने से आहत आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने शनिवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मखदूमपुर गांव निवासी नंदलाल ने अपनी पुत्री सुंदरावती (22) का विवाह बिलरियागंज थाना क्षेत्र के विंदवल जयराजपुर में तय किया था।
विज्ञापन
शनिवार को लड़के पक्ष की कुछ महिलाएं आई थीं। बातचीत के बाद शादी की बात नहीं बनी और वे इंकार कर चली गईं। शादी टूटने की बात की जानकारी होने पर सुंदरावती काफी आहत हो गई। रात में छत के चुल्ले में दुपट्टे का फंदा लगा कर वह लटक गई।
विज्ञापन
सुबह उठने पर परिजनों ने उसे फंदे में लटकता देखा तो घर में रोना-पीटना मच गया। परिजनों की सूचना पर तहबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका स्नातक फाइनल की छात्रा थी। वह तीन भाई व तीन बहनों में छोटी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। दो बहन व एक भाई की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन