फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A fight broke out on the bypass, with the conductor accusing him of snatching money.

Azamgarh News: बाईपास पर यात्री उतारने पर मारपीट, कंडक्टर ने लगाया रुपये छीनने का आरोप

Mon, 02 Feb 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out on the bypass, with the conductor accusing him of snatching money.
बरदह। राजेपुर गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरखपुर डिपो की बस में प्रयागराज से गोरखपुर की यात्रा कर रहे यात्रियों सवारी को उतारने को लेकर विवाद हो गया। इसमें ड्राइवर-कंडक्टर व यात्रियों के बीच कहासुनी हुई। इसमें दोनों पक्ष में लात-घूसे चले। इसमें ड्राइवर व कंडक्टर को चोटें आई हैं। इस मामले में ड्राइवर व कंडक्टर ने थाने में मारपीट व करीब 17 हजार रुपये छिनने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

बलिया जिले के ड्राइवर नित्यानंद शुक्ला ने बताया कि माघ मेला चल रहा है, बाईपास से बस को निकलना था। यात्रियों ने ऐतराज किया और कहा कि वे आजमगढ़ रोडवेज पर क्यों नहीं जाएंगे। इस विवाद में मारपीट में बदल गया। हरदोई जिले के बेहता गोकुलपुर निवासी कंडक्टर दीपक दीक्षित ने बताया है कि अज्ञात लोगों ने उनसे 17619 रुपये कैश छिन लिए हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में मारपीट की घटना सत्य पाई गई, लेकिन छिनैती का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस तेजी से मामले की जांच में जुटी है। अज्ञात के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर धरकपड़ की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed