फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A few days after the order of CM, the same old condition of the city again

सीएम के आदेश के कुछ दिनों बाद फिर से शहर का वही पुराना हाल

Thu, 16 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
A few days after the order of CM, the same old condition of the city again
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अवैध वाहनों व स्टैंडों के खिलाफ अभियान के आदेश के बाद कुछ दिन तो विभागीय एवं प्रशासनिक स्तर पर हलचल दिखाई थी। इसके सार्थक परिणाम भी सामने आए। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से सबकुछ पुराने ढर्रे पर चल पड़ा है। इसको लेकर शहर के प्रमुख स्थानों की पड़ताल की गई तो शहर का वहीं पुराना हाल नजर आया। सड़क की पटरियों पर वाहनों का जमघट लगा मिला।
विज्ञापन

इसे अफसरों की लापवाई कहे और कुछ ओर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद भी अवैध स्टैंड फिर से गुलजार होने लगे है। अवैध स्टैंडों पर वाहनों की भरमार है। जबकि मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद एक मई से जनपद में अवैध स्टैंड व अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। जिसमें पुलिस व प्रशासनिक टीमों ने बस स्टैंड, रोडवेज के आसपास वाहन स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हटाया था। लेकिन एक माह बाद फिर से सभी अवैध स्टैंड पर वाहनों की भरमार हो गई है। अवैध स्टैंड फिर से गुलजार हो गए है। आजमगढ़ रोडवेज के पास से निजी वाहनों का संचालन किया जा रहा है। बस तिराहे पर घंटों-घंटों खड़ी रहती है। जिसके चलते जाम की समस्या भी उत्पन हो जाती है। राहगीरों को भयंकर गर्मी में जाम से दो-चार होना पड़ता है। यह स्थिति सिविल लाइन, रोडवेज तिराहा, नरौली तिराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा, सिधारी चौराहा, बवाली मोड़ चौराहा व भंवरनाथ तिराहा समेत अन्य तिराहे व चौराहे पर यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed