फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A dozen injured in assault incidents

मारपीट की घटनाओं में दर्जनभर घायल

Sat, 25 Jul 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
A dozen injured in assault incidents
आजमगढ़। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडा व ईंट पत्थर चले, जिसमें दर्जन भर लोग चोटिल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों की तरफ से थाने पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

अमिलो संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव में शनिवार की सुबह आठ बजे सूबेदार गोंड व अनिल पाल के बीच विवाद हो गया। तू-तू-मैं-मैं के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडा लेकर हमला बोल दिए। मारपीट की इस घटना में 35 वर्षीय दयाराम, 58 वर्षीय हीरा, 32 वर्षीया रंजना व दूसरे पक्ष से 45 वर्षीय रामविजय पाल, 55 वर्षीय राजेंद्र पाल व 17 वर्षीय चंदन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मुबारपुर पर भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। अहरौला संवाददाता के अनुसार भूमि विवाद को लेकर शंभूपुर दमदियवना गांव में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से 45 वर्षीय सुशीला, 50 वर्षीय रामरतन यादव, 20 वर्षीय अंतिमा, 18 वर्षीय आरूषि तथा दूसरे पक्ष से 60 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता, 55 वर्षीय गीता व 21 वर्षीय विनय गुप्ता घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed