फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A dispute broke out between the couple, resulting in the death of the woman due to a serious head injury.

Azamgarh News: दंपती के बीच हुआ विवाद, सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौत

Sun, 03 May 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A dispute broke out between the couple, resulting in the death of the woman due to a serious head injury.
मृतका चिंता देवी की फाइल फोटो।
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के रानीपुर ग्राम सभा के मिल्कीपट्टी गांव में पति ने शुक्रवार की रात दंपती में विवाद के बाद सिर में गंभीर चोट लगने से पत्नी की मौत हो गई। पति शव कमरे में बंद कर कंबल से ढककर भाग निकला। घटना की जानकारी सभी को शनिवार की सुबह हुई। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ सीओ सदर आस्था जायसवाल व एसपी सिटी मधुबनक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए । मृतका के पिता ने दामाद के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



निजामाबाद थाना क्षेत्र के रानीपुर ग्रामसभा के मिल्कीपट्टी गांव के पूर्व प्रधान संजय उर्फ नीलू सिंह ने बताया कि अर्जुन बनवासी की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व गाजीपुर निवासी एक युवती से हुई थी। पहली पत्नी से उसे पांच पुत्र हुए। इनमें से बीमारी के चलते चार की मौत हो गई, जबकि एक पुत्र जीवित है। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पहली पत्नी उसे दो वर्ष पूर्व छोड़कर चली गई थी। इसके बाद करीब एक वर्ष पूर्व परिजनों ने अर्जुन की दूसरी शादी गाजीपुर जनपद के शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर बउदी सिंहपुर निवासी चिंता देवी (22) से कराई थी। बताया कि शुक्रवार की रात अर्जुन शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में पत्नी के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को चारपाई पर कंबल से ढककर दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और मौके से भाग निकला। शनिवार सुबह करीब सात बजे तक जब चिंता देवी घर से बाहर नहीं निकलीं तो आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद ग्राम प्रधान सुनील व पूर्व प्रधान संजय ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ सीओ सदर आस्था जायसवाल व एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रधान सुनील ने बताया कि आरोपी अर्जुन भट्ठे पर मजदूरी करता था। उक्त मृतका चिंता देवी के पिता मुनी बनवासी ने निजामाबाद थाने में दामाद अर्जुन के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एक कमरे में एक महिला का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन की तहरीर पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।- मधुबन कुमार सिंह, एसपी सिटी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed