{"_id":"628a7dae84c6db5ba12e833e","slug":"a-cooler-installed-in-every-ward-arrangement-to-get-rid-of-heat-azamgarh-news-vns654967827","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वार्ड में एक कूलर लगा गर्मी से निजात का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वार्ड में एक कूलर लगा गर्मी से निजात का इंतजाम
विज्ञापन
आजमगढ़। भीषण गर्मी को देखते हुए शासन ने सभी सरकारी अस्पतालों के वार्डो में कूलर की व्यवस्था का निर्देश दिया है। इसका अनुपालन जिले में शुरू किया गया है। जिसके तहत तीन कमरों के एक वार्ड में मात्र एक कूलर लगा कर अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को गर्मी से निजात दिलाने का इंतजाम कर लिया है। वार्डों में मौजूद बेड के सापेक्ष लगाया गया मात्र एक कूलर ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है।
वर्तमान में गर्मी अपने चरम पर है। जिसके चलते मरीजों की संख्या में काफी बढ़ गई है। मलेरिया, डायरिया के रोगी बहुतायत में अस्पताल पहुंच रहे है। सरकारी अस्पताल की अपेक्षा निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की ज्यादा भीड़ हो रही है। जिला अस्पताल की बात की जाए तो सभी वार्ड मरीजों से भरे पड़े है। भीषण गर्मी के चलते भर्ती मरीज व तीमारदार बेहाल है। शासन के निर्देश पर तीन-तीन कक्षों अर्थात 24 बेड के एक वार्ड में मात्र एक कूलर लगा कर अस्पताल प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लिया है। जबकि इस भीषण में अस्पताल के वार्डो में भर्ती मरीज व तीमारदार बेहाल हो गए है। सभी वार्डो में पंखा को चल रहा है लेकिन वह भी नाकाफी साबित हो रहा है। कूलर का लाभ दो से तीन मरीजों को ही मिल पा रहा है। जिला अस्पताल में एक मई से 22 मई के बीच डायरिया के कुल 35 मरीज इलाज के लिए भर्ती हुए। अभी भी कुल 20 मरीज भर्ती है, जिनका इलाज चल रहा है। शनिवार की ओपीडी में डॉ. राजनाथ ने कुल 68 मरीजों को देखा जिसमें सात मरीज डायरिया से पीड़ित थे। वहीं डॉ. आर के कुशवाहा ने अपनी ओपीडी में 55 मरीज देखा जिसमें पांच डायरिया मरीज सामने आए है।