फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A confluence of valor and faith was seen in Gurmat Samagam

Azamgarh News: गुरमत समागम में दिखा शौर्य और श्रद्धा का संगम

Sun, 29 Mar 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
A confluence of valor and faith was seen in Gurmat Samagam
निजामाबाद में गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में सालाना महान गुरमत समागम जोड़ मेले में शस्त्र कला
निजामाबाद। कस्बे के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में चल रहे सालाना महान गुरमत समागम जोड़ मेले के दूसरे दिन शनिवार को धार्मिक उत्साह और शौर्य कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान आगरा से आए संत बाबा प्रीतम सिंह की देखरेख में गतका पार्टी ने शस्त्र कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा परिसर को फूल-मालाओं और झालरों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। दरबार साहिब में हजारों की संख्या में सिख श्रद्धालुओं के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुए शस्त्र कला प्रदर्शन में गतका कलाकारों ने चरखी चलाना, तलवारबाजी, लाठी चलाना, आंखों पर पट्टी बांधकर नारियल तोड़ना और तलवार से केला काटने जैसे हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर दर्शक दंग रह गए। इसके बाद संगत ने नगर भ्रमण किया।
विज्ञापन

यात्रा गुरुद्वारे से निकलकर शिवाला घाट सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः गुरुद्वारे पहुंच संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि शाम को रैन सभा और कीर्तन-भजन का आयोजन किया जाएगा। संत बाबा प्रीतम सिंह एवं जत्तेदार सतनाम सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed