फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A bulldozer ran at Mahul Tiraha in Udhpur, encroachments were removed from 115 shopkeepers

Azamgarh News: ऊदपुर माहुल तिराहे पर चला बुलडोजर 115 दुकानदारों से हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 03 Jul 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A bulldozer ran at Mahul Tiraha in Udhpur, encroachments were removed from 115 shopkeepers
ऊदपुर माहुल तिराहा के पास प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटवाता प्रशासन। संवाद
फूलपुर।
विज्ञापन

लखनऊ-बलिया मार्ग के चौड़ीकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को ऊदपुर माहुल तिराहा के पास प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया। पहले नोटिस दिए जाने के बाद कई दुकानदारों ने सुबह से ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था, शेष अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
अपराह्न तीन बजे तहसील प्रशासन, लोक निर्माण विभाग तथा चार थानों की पुलिस टीम ऊदपुर माहुल तिराहे पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माणों को दो जेसीबी मशीनों से हटाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान एसडीएम अशोक कुमार, सीओ किरन पाल सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता, स्थानीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक तथा फूलपुर, पवई, सरायमीर और दीदारगंज थानों की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि लखनऊ-बलिया मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आने वाले 115 दुकानदारों को पहले नोटिस देकर तीन दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद विभाग ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जुर्माना भी लगाया जाएगा।

ऊदपुर माहुल तिराहा के पास प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटवाता प्रशासन। संवाद

ऊदपुर माहुल तिराहा के पास प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटवाता प्रशासन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed