फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A 5 year old child going to tuition with his grandmother was hit by a bike and died

Azamgarh News: दादी के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रहे पांच साल के बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 20 May 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A 5 year old child going to tuition with his grandmother was hit by a bike and died
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद छत्तरपुर मोड़ पर सोमवार शाम एक पांच वर्षीय बालक की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना के वक्त बालक कोचिंग पढ़ने जा रहा था। जानकारी मुताबिक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऐनपुर गांव निवासी प्रशांत यादव (5) पुत्र अनिल यादव सोमवार की शाम करीब पांच बजे अपनी दादी दूधिया देवी के साथ कोचिंग जा रहा था। अंजान शहीद छत्तरपुर मोड़ के पास बेरमा निवासी एक बाइक सवार ने तेजी से आकर बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशांत अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी एक बहन है। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दादा दूधनाथ यादव ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed