{"_id":"56-95845","slug":"Azamgarh-95845-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत बारातियों ने डांसर को मंच से खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत बारातियों ने डांसर को मंच से खींचा
Azamgarh
Updated Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक मुहल्ले में बुधवार की रात आई बारात में बवाल मच गया। नशे में धुत बाराती डांसर लड़कियों को मंच से खींच लिया। हालांकि समय रहते संभ्रात लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया।
नगर क्षेत्र के चौक मुहल्ले में मऊ जिले से एक बारात आई थी। जनवासा अठवरिया मैदान लगाया गया था। भोजन के बाद वर पक्ष के लोग मंडप में बैठे हुए थे, यहां पर डीजे का आयोजन किया गया था। इसी बीच किसी बराती की फरमाइश पर भोजपुरी गाना बजने लगा, जिसपर नर्तकियां नाचने लगीं। इसी बीच शराब के नशे में धुत मनबढ़ मंच के पास पहुंचे। नर्तकियों को मंच से नीचे खिंच लिया। इतना ही नहीं मनबढ़ बरातियों ने दोनों के साथ सरेआम छेड़खानी भी की। इस पर घराती के साथ बारातियों ने उनका विरोध किया। बात बढ़ने से पहले ही संभ्रांत लोगों ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया।