{"_id":"56-91595","slug":"Azamgarh-91595-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद दबोचा
Azamgarh
Updated Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया और रानी की सराय पुलिस ने संयुक्त आपरेशन में 17 हजार के इनामी बदमाश को बुधवार की रात मुठभेड़ के बाद कनैला गंाव स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। इनामी के विरुद्ध अतरौलिया सहित कई जिलों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश के पास से एक देशी बंदूक और 12 कारतूस बरामद हुए।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक अरविंद सेेन ने बताया कि गिरफ्तार सीताराम यादव पुत्र श्यामलाल महराजगंज थाने के देवारा तुर्क चारा (मोती का पूरा) गांव का निवासी है। वह अमरजीत गिरोह का खास सदस्य था। लेकिन बीते कुछ माह से अमरजीत से अनबन हो गई है। इसके बाद वह मुंबई चला गया। लौटने के बाद खुद का गैंग बना लिया। बुधवार की रात अतरौलिया थाना के कनैला गांव के पास अपने एक साथी संग लूट की योजना तैयार की। योजना के तहत वह साथी संग अंबेडकर नगर जाने वाला था, इसबीच पुलिस को भनक लग गई। मुखबिर की सूचना पर अतरौलिया और रानी की सराय पुलिस ने रात ग्यारह बजे के करीब मंदिर की घेराबंदी की। पुलिस को देख बाइक पर सवार बदमाशों ने फायर कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीताराम को दबोच लिया। जबकि उसका साथी संजय यादव निवासी गोरखपुर गोला बाजार भाग निकला। एसपी के अनुसार सीताराम लूट, अपहरण, फिरौती, दहशत के लिए फायरिंग आदि दो दर्जन से अधिक मुकदमे में लिप्त है। गोरखपुर पुलिस ने पांच हजार, संत कबीर नगर पुलिस ने साढ़े बारह हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीताराम पर गोरखपुर जिले के विभिन्न थानों में 26, आजमगढ़ में छह, संतकबीर नगर में आठ, महराजगंज में तीन, देवरिया में दो मामले दर्ज हैं। इसके गिरोह में कुल तेरह लोग शामिल हैं। इनमें कई जेल में हैं, जो बाहर ही उनके नामों की जानकारी हो चुकी है। जल्द पकड़ लिया जाएगा।