फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मध्याह्न भोजन न बनने पर किया प्रदर्शन

मध्याह्न भोजन न बनने पर किया प्रदर्शन

Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कटानी बाजार। महराजगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बेलडाड़ में डेढ़ माह से मध्याह्न भोजन न बनने से आक्रोशित अभिभावकों और ग्रामीणों ने गुरुवार को अपराह्न प्रदर्शन किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा शुक्रवार से भोजन बनवाए जाने का आश्वासन मिलने पर अभिभावक विद्यालय से हटे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बेलडाड़ पर छह फरवरी से बच्चों का मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है। इसकी शिकायत अभिभावकों ने कई बार अधिकारियों व कर्मचारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डेढ़ माह से भोजन न बनने से आक्रोशित अभिभावक गुरुवार को बारह बजे के करीब प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन कर विरोध जताया। करीब दो घंटे तक अभिभावक विद्यालय के गेट पर डटे रहे। इस बीच प्रभारी प्रधानाध्यापक ने आश्वासन दिया कि 15 मार्च से विद्यालय पर मिड-डे मील बनवाएंगे। प्रधानाध्यापक सतीश चंद्र तिवारी ने बताया कि खाते में कनवर्जन मनी की धनराशि न होने की वजह से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा था। इसकी जानकारी बीआरसी कार्यालय को दे गई थी फिर भी खाते में धन नहीं आया। इससे भोजन बनवाना संभव नहीं था। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि विद्यालय के खाते में वाकई धनराशि नहीं थी। इसकी वजह से मध्याह्न भोजन योजना में अड़चन आई। अब धनराशि भेज दी गई है। शुक्रवार से भोजन बनेगा। प्रदर्शन करने वालों मेंउमेश चंद्र, राजेंद्र चौरसिया, पवारू गोंड, अशोक गोंड, हरिकेश सिंह, राकेश सिंह, गंगा प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed