{"_id":"56-81687","slug":"Azamgarh-81687-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन गाड़ियों के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की तीन गाड़ियों के साथ एक गिरफ्तार
Azamgarh
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवई। थाना क्षेत्र के कलाफतपुर गांव में शुक्रवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार की। निशानदेही पर चोरी की दो बोलेरो और एक इंडिका कार बरामद किया। हालांकि कागजात दिखाने पर मौके से बरामद स्कार्पियो को छोड़ दिया गया। बरामद सभी वाहनों पर लगा नंबर प्लेट फर्जी था। पुलिस वाहनों के कागजातों की छानबीन और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाशी में जुटी है। गिरफ्तार अभियुक्त के जरिए पुलिस को किसी बड़े रैकेट के पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
बता दें कि जिले में वाहन चोरी सक्रिय हैं। जो मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद आदि बड़े शहरों से गाड़ियां चुराकर ले आते हैं और वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर औने-पौने दामों पर बेच देते हैं। महज दो माह पूर्व सरायमीर थाना क्षेत्र में 74 किलो गांजा लादकर बोलेरो सवार तस्कर मार्ग दुर्घटना में घायल होकर मारे गए। बरामद गाड़ी बोलेरो पर लगे नंबर की छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि वाहन पर बाइक का नंबर लगा था। पवई एसओ को शुक्रवार की रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने कलाफतपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। रात को अचानक दरवाजे पर पुलिस के पहुंचने पर मौका देखकर अन्य लोग फरार हो गए। जबकि एक अभियुक्त को दबोच लिया गया। दरवाजे के बाहर खड़ी दो बोलेरो, एक इंडिका और स्कार्पियो कब्जे में लेकर थाने चली आई। इस कार्रवाई के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह अंबेडकर नगर जिले का रहने वाला एक व्यक्ति पहुंचा और स्कार्पियो का कागज दिखाकर अपनी गाड़ी ले गया। जबकि अन्य वाहन थाने पर खड़े किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से वाहनों के संबंध में पूछताछ करने में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो धराया अभियुक्त इससे पूर्व में भी चोरी के वाहन के साथ पकड़ा जा चुका है। एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।