{"_id":"56-81494","slug":"Azamgarh-81494-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौतूहल का विषय बना अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौतूहल का विषय बना अजगर
Azamgarh
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मालटारी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के घाघरा गांव में पिछले आठ दिनों से दिखाई दे रहा भारी भरकम अजगर कौतूहल का विषय बना हुआ है। इसे देखने वालों का तांता लगा हुआ है। गांव के गोधनसिंह का गांव के बाहर उपला व लकड़ियां रखने के लिए एक टीनशेड है। पिछले आठ दिनों से धूप निकलने के बाद दोपहर में एक अजगर निकलता है और शाम होते ही टीनशेड में घुस जाता है। अजगर की लंबाई करीब तीन मीटर और वजन एक कुंतल के करीब आंका जा रहा है। प्रतिदिन इसे देखने वालों का जहां तांता लगा हुआ है। वहीं, शाम होते ही बच्चे अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं।
विज्ञापन