फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खानपुर भगतपट्टी में फर्जी एसओजी प्रभारी को दबोचा

खानपुर भगतपट्टी में फर्जी एसओजी प्रभारी को दबोचा

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरिया बाजार (आजमगढ़)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव में गुरुवार को तलाशी लेने एक घर में घुसे फर्जी एसओजी प्रभारी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उसके दो साथी भाग निकले। पकड़े गए व्यक्ति को ग्रामीणों ने पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मुकदमे के आधार पर पुलिस ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

अनिलेश निवासी डीहपुर गांव (दीदारगंज क्षेत्र) बुधवार की देर रात को अपने दो अन्य साथियों के साथ बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव में टिहुल यादव पुत्र तपसी के घर पहुंचा था। थानाध्यक्ष बिलरियागंज श्रवण कुमार ने बताया कि वह खुद को एसओजी प्रभारी बताते हुए उसके घर की तलाशी लेने लगा।
विज्ञापन

कथित दो सिपाही इस दौरान बाहर मौजूद रहे। ग्रामीणों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ की।
खुद को घिरा देख बाहर मौजूद दोनों युवक भाग निकले। इस पर ग्रामीणों का शक यकीन में बदल गया और घर में घुसे तीसरे साथी को धरदबोचा। आरोपी को जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए टिहुल यादव ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ बिलरियागंज श्रवण कुमार ने बताया कि अनिलेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed