{"_id":"56-80731","slug":"Azamgarh-80731-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी-गणेश के दर्शन को पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी-गणेश के दर्शन को पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Azamgarh
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। दीपावली पर मंगलवार की शाम पूरा शहर जहां रोशनी से जगमगा उठा। वहीं, पूजा पंडालों में स्थापित लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं के पट खुलने के साथ ही पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने विधि-विधान से लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती मां का पूजन अर्चन किया। इधर, दोपहर बाद से ही बाजार में मूर्तियों, लड्डू,सजावट के सामानों के साथ ही पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, इससे चौक क्षेत्र में जाम लगा रहा।
नगर कोतवाली क्षेत्र में 33 और सिधारी थाना में 14 स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए गए हैं। पंडालों को भव्य रूप देने के लिए चाइनीज झालरों से सजाया गया है। ज्योति का पर्व दीपावली पर शाम होते ही लाइटिंग से पूरा शहर जगमगा उठा। सभी पंडालों में बज रहे भक्तिगीतों से माहौल भक्तिमय हो गया । पूजन-दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। शहर के सीताराम, सिधारी, पुरानी कोतवाली, पहाड़पुर क्षेत्र में स्थापित लक्ष्मी-गणेश की स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को लोगों की लाइन लगी रही। इस दौरान देर रात तक दीपावली की तैयारी के लिए खरीदारी को लेकर चौक क्षेत्र में जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। इस दौरान लक्ष्मी, गणेश की मूर्तियों की खरीददारी के साथ चाइनिज झालरों, फूलमाला आदि खरीदे गए। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर में पुलिस जहां चक्रमण करती रही। वहीं, पूजा पंडालों और भीड़ वाले इलाकों में तैनात पुलिस फोर्स चौकन्ना रही।