{"_id":"62329","slug":"Azamgarh-62329-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर कंपाउंडर को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी न देने पर कंपाउंडर को गोली मारी
Azamgarh
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलरमऊ गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार की रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने घर लौट रहे युवक को गोली मार दी। और हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले। वारदात के बाद पहुंचे लोगों ने लहूलुहान युवक की घरवालों को फोन से घटना की जानकारी दी। स्थानीय अस्पताल ले जाने पर युवक की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना का कारण रंगदारी की मांग पूरी न करना बताया जाता है। घायल युवक प्राइवेट अस्पताल पर कंपाउंडर की नौकरी करता था।
घायल युवक राकेश राम 24 पुत्र दलसिंगार राम फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कटार गांव का निवासी है और बीए का छात्र है। साथ ही एक प्राइवेट डाक्टर के अस्पताल पर कंपाउंडर के रूप में काम करता है। गुरुवार की रात युवक बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान फूलपुर कोतवाली से आगे बिलारमऊ गांव के पास स्थित पेट्रोलपंप पर तेल भरवाने के लिए रुका। बताया जाता है युवक तेल भरवाकर घर लौटने वाला था। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। बाइक सवार बदमाशों ने युवक से दस हजार रुपये की डिमांड की। इनकार करने पर बदमाशों उसे गोली मार दी। बदमाशों के द्वारा चलाई गई ताबड़तोड़ दोनों गोलियां युवक के सीने में लगी और वह लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़ा। दूसरी तरफ घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने में सफल रहे। इस दौरान वे हवाई फायर भी किए। घायल के बताने पर स्थानीय लोगों ने फोनकर उसके परिजनों को घटना की सूचना दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे परिवार के लोग घायल को लेकर अस्पताल गए। जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बता दें घटना की सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष दीदारगंज तो पहुंच गए थे। लेकिन चंद दूरी पर मौजूद कोतवाली प्रभारी फूलपुर मौके पर तब पहुंचे जब घायल को वाराणसी के लिए रवाना कर दिया गया था। समाचार लिखे जाने तक युवक को गोली मारे जाने के सही कारणों की जानकारी नहीं हो सकी थी। मौके पर पहुंचे कोतवाल भी घटना के कारणों की जानकारी नहीं दे पाए।