फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घर से भागा प्रेमी युगल थाने में बंधा एकसूत्र में

घर से भागा प्रेमी युगल थाने में बंधा एकसूत्र में

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अतरौलिया। बुधवार को दर्जनों ग्रामीण के बीच अतरौलिया थाना परिसर में प्रेमी और प्रेमिका का अंतरजातिय विवाह थानाध्यक्ष ने संपन्न कराया। प्यार में बाधा उत्पन्न करने वाले परिजनों से परेशान होकर कई बार घर से भाग चुके थे प्रेमी-प्रेमिका। जानकारी के मुताबिक अतरौलिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर इटायल गांव निवासी संदीप निषाद पुत्र रामआसरे का प्रेम प्रपंच देहुला सल्तनत गांव निवासी ऊषा पुत्री धर्मराज गुप्ता से चल रहा था। काफी दिनों से चल रहे इस प्रेम प्रपंच की जानकारी होने पर परिजन इसका विरोध करने लगे। जिसके चलते कई बार दोनों घर से भाग भी चुके थे। इसी बीच उषा को यह जानकारी हुई कि परिजन उसकी शादी कहीं अन्यत्र कराना चाहते हैं। इस बात से नाराज होकर वह घर से निकलकर प्रेमी संदीप के घर जा पहुंची।
विज्ञापन

इधर उषा के परिजन इसकी सूचना अतरौलिया थानाध्यक्ष को दी। उषा के भागने की सूचना पर संदीप के घर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और थाने लाई। जहां गहन पूछताछ के बाद दोनों अलग होने पर कुछ भी करने की धमकी दी। इस पर थानाध्यक्ष ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया और समझा-बुझाकर शादी के लिए राजी कर लिया। बुधवार को अतरौलिया थाना परिसर में स्थित मंदिर में दर्जनों ग्रामीणों के समक्ष उषा और संदीप परिणय सूत्र के बंधन में बंध गए। इस अवसर पर अतरौलिया थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, चिस्तीपुर ग्राम प्रधान बचू राम कन्नौजिया, राजेश यादव, सुबाष चंद्र वर्मा, किन्नू वर्मा, अमित कुमार सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे और इस शादी के गवाह बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed