{"_id":"62051","slug":"Azamgarh-62051-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर अनियमितता पर होगी कार्रवाई: डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर अनियमितता पर होगी कार्रवाई: डीएम
Azamgarh
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि रबी खरीद वर्ष 2012-13 में किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत जनपद में गेहूं क्रय के लिए जो भी क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं उसके प्रभारी किसानों को शासन द्वारा अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक मात्रा में गेहूं की खरीद करें।
डीएम ने कहा कि शासन द्वारा जनपद में गेहूं क्रय के लिए इस वर्ष 44790 मैट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके 60 प्रतिशत की पूर्ति इस माह के अंत तक तथा शेष 40 प्रतिशत की पूर्ति जून माह में किया जाना है। सभी क्रय केंद्रों पर बोरे और धन उपलब्ध करा दिया गया है। उन्हाेंने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों से कहा कि इसके बावजूद यदि कहीं बोरे की कमी हो तो सुविधा को देखते हुए किसानों द्वारा लाए गए बोरों में ही गेहूं क्रय कर लिया जाए तथा बोरा उपलब्ध होने पर किसानों को उनका बोरा वापस कर दिया जाए। इसके साथ ही डीएम ने क्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण किए जाने का भी निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी भी क्रय केंद्र पर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हाेंने जिले के किसानों को अधिक से अधिक मात्रा में निर्धारित क्रय केंद्र पर ही गेहूं विक्रय करने की अपेक्षा की है।