{"_id":"61547","slug":"Azamgarh-61547-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के चपेट में आने से साइकिलसवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के चपेट में आने से साइकिलसवार की मौत
Azamgarh
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाने के सिंघड़ा गांव के पास बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। चालक ट्रक सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, मगर पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात शव के रूप में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाने के सिंघड़ा गांव से 27 वर्षीय युवक साइकिल से बुधवार की सुबह गंभीरपुर आ रहा था। सिंघड़ा गांव से आगे बढ़ते ही गंभीरपुर से जौनपुर की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही साइकिलसवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे उठा कर जब तक अस्पताल के लिए ले जाने की तैयारी करते, तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर लगभग आधे घंटे बाद गंभीरपुर थाने की पुलिस पहुंची। ग्रामीणों के भीड़ के बीच पुलिस ने घंटों तक मृतक की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। अंतत: पुलिस ने अज्ञात शव के रूप में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।