फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रैक्टर बन गया युवक का काल

ट्रैक्टर बन गया युवक का काल

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कंधरापुर थाने के सेहदा गांव के पास रविवार की रात में ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नगर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी गांव का निवासी था। मौत की खबर मिलते ही हीरापट्टी गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी गांव निवासी त्रिपुरारी यादव पुत्र कोमल यादव हरिहरपुर गांव स्थित बाईपास के पास गिट्टी और बालू बेचने का काम करता था। रविवार की रात में बाइक से किसी काम से महराजगंज गया हुआ था। लगभग 10 बजे महराजगंज से घर के लिए रवाना हुआ था। कंधरापुर थाने के आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर स्थित सेहदा जंगल के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त हीरापट्टी गांव निवासी के रूप में होने पर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसकी एक साल की पुत्री प्रिया है। सड़क हादसे में पति की मौत होने की सूचना मिलते ही पत्नी अनीता रोते-रोते बेहाल हो गई। परिवार की महिलाओं के करूण क्रंदन से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed