फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लापता युवती की तलाश में कोचिंग संचालक को उठाया

लापता युवती की तलाश में कोचिंग संचालक को उठाया

Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के एलवल मुहल्ले से सोमवार की दोपहर गायब हुए कोचिंग संचालक और उसके पिता को कानपुर जिले के गोविंदनगर थाने की पुलिस पूछताछ के लिए ले गई है। इस बात की पुष्टि कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम जांच के बाद की। इसके पूर्व मुहल्ले में कोचिंग संचालक और उसके पिता के अपहरण की अफवाह फैल गई थी।
विज्ञापन

बतातेे चलें कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के असिलपुर गांव निवासी कृष्णदेव पांडेय पुत्र दुर्गेश पांडेय शहर के एक निजी स्कूल में अध्यापक है। साथ ही नगर क्षेत्र के पांडेय बाजार मुहल्ले में कोचिंग चलाता है। पूरा परिवार एलवल मुहल्ले में किराए का मकान में रहता है। बताया जाता है सोमवार की दोपहर एक बोलेरो में सवार कुछ लोग कृष्णदेव के घर पहुंचे। वहां मौजूद उसके पिता दुर्गेश पांडेय से कृष्णदेव के बारे में पूछताछ की। इसके बाद बोलेरो सवार उन्हें अपने साथ लेकर पांडेय बाजार स्थित कोचिंग पर पहुंचे, जहां कृष्णदेव छात्रों को पढ़ा रहा था। उन लोगों ने बुला कर उसे भी बोलेरो में बैठा लिया। इसके बाद पिता पुत्र का पता नहीं चला। पुत्र साथ पति दुर्गेश पांडेय को बोलेरो गाड़ी में बैठाकर ले जाने की जानकारी होने पर कृष्णदेव की मां अनीता देवी रोने लगीं। इस दौरान मुहल्ले वालों की भीड़ उनके घर पर जमा हो गई। अनीता ने पुत्र और पति के मोबाइल पर भी संपर्क करने की कोशिश की पर दोनों के मोबाइल स्विच आफ मिले। किसी तरह से रात काटने के बाद अनीता देवी ने मंगलवार की सुबह कोतवाली में दोनों के अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि पिता-पुत्र को कानपुर जिले के गोविंद नगर थाने की पुलिस ले गई है। संपर्क करने पर गोविंदनगर थाने के एसओ पंकज अवस्थी ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र की एक लड़की रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है। युवती के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में पचा चला कि कृष्णदेव के नंबर से युवती के फोन पर बात की जाती थी। साथ ही कृष्णदेव लड़की के संग फेसबुक पर चैटिंग भी करता था। इसलिए कृष्णदेव को पूछताछ के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed