{"_id":"6a9b1e133370cc6ff30600ad","slug":"selection-of-16-players-for-the-divisional-hockey-team-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-156570-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मंडलीय हॉकी टीम में 16 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मंडलीय हॉकी टीम में 16 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में शामिल खिलाड़ी।
खेल निदेशालय और क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर छह से 11 सितंबर तक सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम का चयन शुक्रवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। टीम में 16 खिलाड़ी चयनित किए गए।
मंडलीय चयन ट्रायल में आजमगढ़, मऊ और बलिया के कुल 30 खिलाड़ी शामिल हुए थे। हॉकी प्रशिक्षक मोहम्मद इरफान की देखरेख में हुए चयन ट्रायल के बाद 16 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय टीम के लिए किया गया।
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ियों में शंकर कुमार, मुजेश, गोविंद, राहुल गौतम, रवि शंकर यादव, चंदा राजभर, आनंद चौहान, नीरज गुप्ता, अमन राजभर, आर्य प्रताप सिंह, चंद्रकेश, ज्ञानेश्वर यादव, राहुल यादव, प्रखर चौहान, अजय यादव और अजय चौहान शामिल हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि मंडलीय टीम अब अयोध्या में आयोजित होने वाली सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम शनिवार को अयोध्या के लिए रवाना होगी।