{"_id":"56-136923","slug":"Azamgarh-136923-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी चिकित्साधिकारी को जान से मारने की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी चिकित्साधिकारी को जान से मारने की धमकी
Azamgarh
Updated Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरिया बाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज के प्रभारी (चिकित्साधिकारी) को सोमवार शाम मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही डाक्टर को धमकाया गया कि वह भविष्य में आया को परेशान न करे। मंगलवार को चिकित्साधिकारी की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व डाक्टर ने वार्ड की आया को ड्यूटी में लापरवाही नहीं करने की चेतावनी दी थी।
सीएचसी बिलरियागंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. बीके सिंह के अनुसार अस्पताल में मृतक आश्रित के पद पर एक आया नियुक्ति हुई है। उन्हें दवा वितरण के लिए फार्मासिस्ट के साथ लगाया गया है, लेकिन वह कभी समय पर नहीं आती हैं। कई दिनों तक बगैर सूचना ड्यूटी से गायब भी रहती है। शनिवार को अस्पताल में आने पर डा. बीके सिंह ने उसे समझाया, साथ ही दोबारा गलती नहीं करने की चेतावनी भी दी। सोमवार की शाम करीब सात बजे डा. सिंह अपने कमरे में थे तभी उनके मोबाइल पर फोन कर किसी ने आया को परेशान न करने की चेतावनी देते हुआ जान से मारने की धमकी दी। डाक्टर ने थाने में इसकी सूचना दे दी है। थानाध्यक्ष अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस काल डिटेल निकलवा रही है।