{"_id":"56-125145","slug":"Azamgarh-125145-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल
Azamgarh
Updated Sun, 23 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रोन्नत वेतनमान सहित शिक्षकों के नामिनी जीवन बीमा प्रपत्र को पूर्ण कराने, सेवा पुस्तिकाओं की समस्त प्रविष्टियां पूर्ण करने, पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची प्रकाशित करा कर आपत्तियां निस्तारण, सुमंगलम में आ रहे व्यवधान को दूर करने आदि की मांग की गई।
शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष रामकरन राय ने बताया कि शिक्षकों की मांग पर बीएसए ने आश्वस्त किया कि कई मांगों पर समाधान के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र निर्गत किया गया है। एक सप्ताह के अंदर मुख्य समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में रामकरन राय, जिला अध्यक्ष केदारनाथ यादव, महामंत्री बंशबहादुर सिंह, लालजी यादव, हरिलाल मौर्य, विंदेश्वरी प्रसाद, लालबहादुर आदि शिक्षक नेता शामिल रहे।