फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आग से झुलसी किशोरी और युवती की मौत

आग से झुलसी किशोरी और युवती की मौत

Sun, 23 Mar 2014 05:31 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sun, 23 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अलग-अलग स्थानों पर आग की चपेट में आकर झुलसी किशोरी और युवती की उपचार के दौरान शुक्रवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि एक अन्य स्थान पर स्टोव की चपेट में आकर झुलसी वृद्धा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने वृद्धा की हालत गंभीर बताया है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी आरती (20) 16 मार्च की शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान आग की चपेट में आने से वह झुलस गई थी। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस क्रम में अस्पताल में भर्ती रौनापार थाना क्षेत्र के बगईखास गांव निवासी स्व. तिलकधारी की 16 वर्षीय पुत्री रतनशीला की भी शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हुई। वह 16 मार्च की शाम घर में सफाई कर रही थी। तभी जलती ढिबरी ऊपर गिरने से वह झुलस गई थी। वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के बर्डिहां गांव निवासी प्रेमा देवी (60) पत्नी माधव शुक्रवार की सुबह स्टोव पर चाय बना रही थी। इस दौरान आग लगने से वह गंभीर रुप से झुलस गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed