फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सबा पब्लिक हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति

सबा पब्लिक हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति

Sat, 15 Mar 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sat, 15 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान शुक्रवार को औचक निरीक्षण में कई बड़ी लापरवाही सामने आईं। आसबा पब्लिक सेंट्रल स्कूल में अनियमितता मिलने पर डीआईओएस ने हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति माध्यमिक बोर्ड से की है। इसके अलावा विभिन्न केंद्रों पर मामला संदिग्ध पाए जाने पर 14 कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी से हटा दिया गया। इस कार्रवाई से परीक्षा केंद्र संचालकों में अफरातफरी मची है।
विज्ञापन

प्रथम सचल दल के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक परमहंस यादव ने पहली पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी परीक्षा के दौरान सबा पब्लिक सेंट्रल स्कूल पहाड़पुर सठियांव का निरीक्षण किया। केंद्र पर देखा गया कि केंद्र व्यवस्थापक मनमाने ढंग से परीक्षार्थियों को बैठाकर परीक्षा करा रहे हैं। कुछ कक्षाओं में नौ पंक्तियां, कुछ में छह और कुछ में चार पंक्तियों में बच्चों को बैठाया गया था। परीक्षा की शुचिता और दिशा-निर्देश की अवहेलना को देखते हुए इस केंद्र पर हुई हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा परिषद से की गई। द्वितीय सचल दल ने प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान श्री शंकर जी दुर्गा जी बालिका इंटर कालेज खरलपुर और श्री दुर्गा जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अल्लीपुर का निरीक्षण किया। संदिग्ध पाए जाने पर दोनों ही केंद्रों के एक-एक कक्ष निरीक्षक को ड्यूटी से हटा दिया गया। तृतीय सचल दल ने हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान ऐरा मार्डन हायर सेकेंड्री स्कूल जीयनपुर और जय किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाटघाट का निरीक्षण किया। संदिग्ध पाए जाने पर दोनों विद्यालयों से एक-एक कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी से हटा दिया गया। चतुर्थ दल ने दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान द्वितीय प्रशभनपत्र के दौरान शांता स्मा.इ.का. बनकट लेदौरा का निरीक्षण किया। यहां संदिग्ध पाए गए चार कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी से हटा दिया गया। पंचम दल ने हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान गुजराती देवी इंटर कालेज गदनपुर हिच्छनपट्टी और राजदेव मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंडा जाफरपुर का निरीक्षण किया। दोनों विद्यालयों से एक-एक कक्ष निरीक्षक को ड्यूटी से हटाया गया। छठे दल ने हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऊंचागांव और सूरज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवईत मेंहनगर का निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों पर एक-एक कक्ष निरीक्षक संदिग्ध पाए गए। इन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे चार मुन्ना भाई
पल्हनी। संयुक्त शिक्षा निदेशक अखिलेश पांडेय ने शुक्रवार को सरवरी अबरार इंटर कालेज बाराडीह बलिया का औचक निरीक्षण किया। इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान के प्रशभन पत्र की परीक्षा के दौरान एक शिक्षक को संदिग्ध पाए जाने पर कार्य मुक्त कर दिया गया। इसी सेंटर पर दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। ये दोनों दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। इसी प्रकाश इंटर कालेज नगरा बलिया में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी फर्जी पाया। इसी क्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने योगी राज हरिजन इंटर कालेज मऊ का भी निरीक्षण किया। यहां हाईस्कूल के अंग्रेजी प्रशभनपत्र की परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। चारों परीक्षार्थियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए। इसके साथ ही योगी राज हरिजन इंटर कालेज पर हुई हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा को निरस्त करने की संस्तुति की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed