{"_id":"56-122586","slug":"Azamgarh-122586-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर अनशन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर अनशन समाप्त
Azamgarh
Updated Fri, 21 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विधि संकाय के विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म को भरवाने की बात कही प्राचार्य ने
आजमगढ़। परीक्षा फार्म भरवाने की मांग के समर्थन में अनशन कर रहे छात्रनेताओं ने प्राचार्य के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त कर दिया। शिब्ली पीजी कालेज के विधि संकाय के तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर के 30 छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गई थीं। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद प्राचार्य ने अगले सत्र में परीक्षा फार्म भरवाने का आश्वासन दिया। अब छात्र-छात्राएं अगले सत्र में एक साथ दो सेमेस्टर की परीक्षाएं देंगी।
बता दें कि परीक्षा फार्म भरे जाने से वंचित विद्यार्थी 25 जनवरी से आंदोलन कर रहे थे। छात्र नेता श्रीराम अकेला के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कालेज, जिला प्रशासन और पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर तक भूख हड़ताल की थी। कामयाबी न मिलने पर छात्रनेता ने कालेज परिसर में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इस पर पुलिस छात्रनेता को परीक्षा भवन से उठा ले गई थी। उसने कोतवाली में ही अनशन शुरू कर दिया था। गुरुवार को जिला प्रशासन, कालेज के प्राचार्य अफसर अली और छात्रों के बीच बातचीत हुई थी। इसके बाद फार्म भरवाने का निर्णय लिया गया। आश्वासन के बाद अनशन पर बैठे श्रीराम अकेला को प्राचार्य अफसर अली ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। छात्रसंघ के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर खान, महामंत्री मोहम्मद आदिल ने छात्रों को सहयोग प्रदान करने के लिए आभार जताया। मिर्जा शाने आलम बेग, पप्पू यादव, शेख गुफरान, हरिकेश यादव, सूरज मिश्रा, मोहम्मद यासिर आदि उपस्थित थे।