फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 दिन पूर्व राजन बना था इनामी

12 दिन पूर्व राजन बना था इनामी

Fri, 21 Feb 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Fri, 21 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
ऐराकला फद्दुपुर मंे चार साथियों संग वारदात को दिया था अंजाम
विज्ञापन

आजमगढ़। ऐराकला फद्दुपुर गांव में मजदूरों पर फायरिंग करने वाले गिरफ्तार बदमाशों में मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रायपुर पलिया गांव निवासी शूटर राजन पासी उसके गांव के ही शरणदाता राजेंद्र पासी उर्फ भूसी और हरिकेश यादव शामिल हैं। इसमें से एक बदमाश राजन पासी 12 दिन पूर्व इनामी बदमाशों की सूची में शामिल हुआ था। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पूछताछ में उसने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उधर, पुलिस गलत रिपोर्ट दर्ज कराने वाले ठेकेदार के विरुद्ध भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अनंत देव के अनुसार छह फरवरी की रात गिरफ्तार बदमाश राजन पासी ने अपने साथी अभिषेक मिश्र, सिहारी राजभर, छोटा पंकज यादव और सोहन पासी के साथ घटना को अंजाम दिया था। मामले की जांच सीओ लालगंज आतिश कुमार सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम के प्रभारी रत्नेश सिंह व एसओ तरवां अनिल चंद तिवारी कर रहे थे। पुलिस टीम ने गुरुवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान पांच हजार रुपये के इनामी राजन पासी सहित उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके पूर्व आठ फरवरी को एसपी ने राजन पर इनाम घोषित किया था। उस पर आजमगढ़, मऊ के विभिन्न थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस झूठा मुकदमा लिखवाने के आरोप में ठेकेदार राजन सिंह के विरुद्ध भी कार्रवाई करेगी, हालांकि घटना के बाद से वह भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed