फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बारिश में उखड़े विद्युत पोल के प्रति अफसर लापरवाह

बारिश में उखड़े विद्युत पोल के प्रति अफसर लापरवाह

Sat, 26 Oct 2013 05:40 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sat, 26 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में दस दिन पूर्व चक्रवाती बारिश के दौरान ढहें विद्युत पोलों के दुरुस्त न होने से कई गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम है कि बारिश के 10 दिन बीतने के बाद भी गिरे पोलो को दुरुस्त नहीं किया गया। इससे कई गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। परिणाम स्वरूप गांवों में कृषि आधारित लघु उद्योग बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार 14 अक्तूबर को लगातार 24 घंटे हुई बारिश ने सगड़ी तहसील में भारी तबाही मचाई। दर्जनों विद्युत पोल जहां -तहां ध्वस्त हो गए। लाइनों में प्रयुक्त होने वाले एफ क्लैंप, इंसुलेटर तथा कंडक्टर खराब हो गए।14 अक्तूबर से ही खानपुर भगत पट्टी में दो, बुढ़ावे हिसामुद्दीनपुर में तीन, आराजी अमानी में दो, देवारा जदीद में चार, शंकरपुर में तीन, करमैनी में दो, ताहिरपुर में एक, रौनापार नई बस्ती में तीन, विशुनपुर में दो विद्युत पोल गांवों में गिरे पड़े हैं। इसके अतिरिक्त लाइनों में प्रयुक्त होने वाली अन्य सामग्री भी खराब पड़े हैं। 10 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से गांव अंधेरे में डूबे पड़े हैं। आटा चक्की और नलकूप बंद हैं। इसके बाद भी विभाग गिरे पड़े खंभों को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठा रहा है। सगड़ी तहसील प्रशासन के सत्यापन रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। विद्युत वितरण उपखंड चतुर्थ के एसडीओ हंसराज कौशल ने बताया कि मामूली रूप से क्षतिग्रस्त पोल पर लाइन खींचने का काम किया जा रहा है। चक्रवात से उखड़े पोल और लाइनों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री का एसडीएम सगड़ी को सत्यापन कराने के लिए पत्र भेजा गया है। उनकी सत्यापन रिपोर्ट अभी नहीं आई है। सत्यापन रिपोर्ट आने पर ही स्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसके बाद ही कहीं इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकेगी। तहबरपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बनहरा गांव में चक्रवात के चपेट में आने से तीन विद्युत पोल गिर जाने से आधा दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बेलवा, बनहरा, धर्मदासपुर, नेवादा, सिकंदरपुर आदि गांवों में छोटे-छोटे उद्योग धंधे बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed