फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दुबई में बंद हैं जिले के 26 लोग

दुबई में बंद हैं जिले के 26 लोग

Fri, 25 Oct 2013 05:40 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Fri, 25 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। रियाल कमाने की चाह लेकर दुबई गए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 26 लोग पासपोर्ट खो जाने से वहां फंस गए हैं। पासपोर्ट के अभाव में घूम रहे लोगों को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल में बंद इन व्यक्तियों के बारे में भारतीय दूतावास ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। दूतावास से आए पत्र के आधार पर इन लोगों की जांच करने में स्थानीय पुलिस के साथ खुफिया तंत्र भी जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जिले के सैकड़ों लोग घरबार छोड़कर दुबई कमाने गए हैं। इनमें से विभिन्न थाना क्षेत्रों के 26 लोगों के पासपोर्ट खो गए हैं। इन लोगों को वहां की सरकार ने गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया है। इस बात की जानकारी होने पर भारत में रहने वाले उनके परिवार के लोगों ने भारत सरकार से उन्हें छुड़ाने की गुहार लगाई। प्रक्रिया के तहत भारतीय दूतावास दुबई ने इसकी जांच कराई। साथ ही नाम आदि की जानकारी होने पर एक पत्र जिला प्रशासन को भेजा गया। पत्र में भारतीय दूतावास ने सभी के नाम पते का जिक्र करते हुए उनके बारे में पूरी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

इसमें यह भी पूछा गया है कि दुबई आकर जेल में निरुद्ध होने वाले इन लोगों के पास पासपोर्ट था या नहीं। इसमें सरायमीर थाना क्षेत्र के पांच, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के छह, निजामाबाद थाना क्षेत्र के तीन, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के तीन, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चार, शहर कोतवाली के तीन और मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दो लोग शामिल हैं। भारत सरकार द्वारा मांगी गई सूचना के क्रम में स्थानीय पुलिस के सहयोग से खुफिया पुलिस रिपोर्ट तैयार कर रही है। एलआईयू के निरीक्षक हेरंब त्रिवेदी ने आए गोपनीय पत्र की पुष्टि की। कहा कि यह गोपनीय मामला है, इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। बताया कि मांगी गई आख्या पर वे जांच रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed