फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   rape in pratapgarh

घर में अकेली पाकर सात वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म

Sat, 03 Aug 2013 11:20 AM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
rape in pratapgarh

लाटघाट घर में अकेली पाकर रौनापार थाने

विज्ञापन
के एक गांव में शुक्रवार की शाम सात वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी अधेड़ ने दुराचार किया। पीड़िता के शोर मचाने पर खेत से लौटे पिता को घटना की जानकारी हुई।



पिता ने आरोपी को दबोच लिया। लेकिन गांव के लोगों को जुटने के बाद आरोपी भागने में सफल रहा। बच्ची को लेकर पिता और परिवार के लोग थाने पहुंचे थे। बच्ची की हालत खराब बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।

सात वर्षीय बालिका कक्षा एक की छात्रा है। गांव के ही प्राइवेट विद्यालय में पढ़ती है। शुक्रवार की शाम विद्यालय से छूटने के बाद वह घर पहुंची।

इस दौरान उसके परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे। बालिका के घर आने पर उसकी मां खेत से आई और उसे खाना खिलाकर वापस खेत में चली गई।

बच्ची की एक छोटी बहन भी है। जाते जाते मां ने नन्हीं बहन की जिम्मेदार उसी को दे दी। कक्षा एक की छात्रा अपनी नन्ही बहन के साथ खेल रही थी। तभी उसका पड़ोसी वहां पहुंचा।
विज्ञापन


बालिका को घर में अकेले देख उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बालिका ने जब शोर मचाया तो खेत में काम कर रहा बच्ची का पिता शोर सुन भागकर मौके पर पहुंचा।

पिता को देख आरोपी उसे छोड़ भागने लगा। जिसे पिता ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इस बीच हो हल्ला सुनकर गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। लेकिन मौके पर जुटी भीड़ का लाभ उठाकर आरोपी बच्ची के पिता की गिरफ्त से छूटकर भाग गया। थानाध्यक्ष रौनापार लल्लू सिंह ने कहाकि तहरीर मिल चुकी है, मामले की छानबीन की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पीड़िता संग परिवार के लोग थाने पर जमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed