फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   99 job fairs in five years, only 13424 selected

Azamgarh News: पांच सालों में 99 रोजगार मेला, चयन सिर्फ 13424 का

Thu, 20 Jun 2024 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
99 job fairs in five years, only 13424 selected
आजमगढ़। जिले में सेवायोजन कार्यालय में हर वर्ष 90 हजार के करीब बेरोजगार रोजगार के चक्कर मेें अपना पंजीकरण करा रहे हैं। इसमें महिलाएं भी हैं। युवतियां भी रोजगार के लिए अपना पंजीकरण करा रहीं हैं। वहीं पिछले पांच साल में 99 रोजगार मेले में सिर्फ 13424 युवाओं का चयन किया गया। इसमें कभी कोई अच्छी कंपनी आई और अच्छा वेतन मिलता है। वहीं कम वेतन पर युवा सलेक्शन होने के बाद भी नहीं जाते। इसके बाद भी युवा रोजगार की आस में सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराते चले जा रहे हैं। पिछले पांच साल के आंकड़ों पर नजर डाली जाय तो जिले में 99 रोजगार मेले आयोजित किए गए। इन रोजगार मेलों में 13424 युवाओं का सलेक्शन हुआ है। हालांकि कोरोना काल के दौरान कम रोजगार मेले आयोजित किए गए। पांच सालों में 2022-23 में 25 रोजगार मेले आयोजित हुए थे। इसमें 5374 युवाओं का विभिन्न निजी कंपनियों में सलेक्शन हुआ था।
विज्ञापन

अब रोजगार संगम पोर्टल पर होगा पंजीकरण

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शासन की तरफ से इस वर्ष से नया पोर्टल रोजगार संगम पोर्टल लांच किया गया है। इसमें छात्रों को यह सुविधा होगी कि वह पंजीकरण के साथ ही निजी कंपनियों के खाली पदों को भी देख सकेंगे और रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा निजी क्षेत्र की कंपनियों को यह फायदा होगा कि अगर उनको किसी संस्थान में उनके हिसाब से योग्यता रखने वाले युवा मिल रहे हैं तो वह उस संस्थान में जाकर अपना रोजगार मेला लगाएगी और एक ही स्थान से कंपनी के लिए युवाओं का सलेक्शन कर लेगी। संवाद
विज्ञापन

वर्ष- पंजीकरण- रोजगार मेला- सलेक्शन
2020- 90942- 11- 2088

2021- 92524- 18- 1034
2022- 97110- 16- 1025

2023- 52003- 25- 5374
2024- 49369- 29- 3903 मई तक

शासन के निर्देश पर हर साल विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेले आयोजित होते हैं। इसमें युवाओं के योग्यता के आधार पर निजी क्षेत्र की कंपनियां सलेक्शन करती हैं। समस्या यह है कि कम वेतन मिलने के कारण कुछ लोग जाते हैं तो कुछ लोग नहीं। अगर यही रोजगार उन्हें लोकल स्तर पर मिलता तो युवाओं के लिए अच्छा होता। - राममूर्ति, सहायक निदेशक सेवायोजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed