फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   98 loudspeakers removed, 260 changed direction

Azamgarh News: हटाए गए 98 लाउस्पीकर, 260 का हुआ दिशा परिवर्तन

Tue, 27 Dec 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
98 loudspeakers removed, 260 changed direction
ध्वनि विस्तारक यंत्रों के खिलाफ पुलिस महकमा एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शासन के निर्देशों के अनुरूप बीते चार दिनों में जहां 98 स्थानों से लाउडस्पीकर को हटवाया गया तो 260 की आवाज धीमी कराने अथवा दिशा परिवर्तन कराया गया।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आगामी दिनों में परीक्षाएं शुरू होनी है। जिसे देखते हुए पुलिस विभाग ने एक बार फिर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। शासन की मंशा के अनुरूप गलत तरीके से लगे लाउडस्पीकरों को हटवाया जा रहा है। वहीं यदि कोई भी लाउडस्पीकर तेज ध्वनि में बज रहा है तो उसकी आवाज धीमी कराने अथवा दिशा परिवर्तन करने की कार्रवाई की गई है। पूर्व में चले अभियान के दौरान कुल 670 लाउडस्पीकरों को हटवाया गया था। इसके बाद कई लोगों ने पुन: लाउडस्पीकर लगा लिया। जिसे लेकर चार दिनों से जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। चार दिनों की कार्रवाई में 98 लाउस्पीकर उतरवाने की कार्रवाई की गई। वहीं निर्धारित आवाज से तेज बजने वाले स्पीकरों का वालूम कम कराया गया। उतरवाए गए लाउडस्पीकरों में से 74 को विद्यालयों व सामाजिक संगठनों को दानकर दिया गया। ताकि उनका समुचित उपयोग किया जा सके। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कंधरापुर, दीदारगंज व पवई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कम देखने को मिली, जिस पर संबंधित थाना प्रभारियों को कड़ी कार्रवाई का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed