फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   97 buses returned from election duty, relief to passengers

चुनाव ड्यूटी से लौटीं 97 बसें, यात्रियों को मिली राहत

Mon, 07 Mar 2022 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
97 buses returned from election duty, relief to passengers
आईटीआई से अंतिम चरण के मतदान के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी। - फोटो : AZAMGARH
करीब एक माह से यात्रा में परेशानी झेल रहे यात्रियों को अब राहत मिली है। चुनाव ड्यूटी में गई रोडवेज की 97 बसें लौट आई हैं जिससे अब सभी मार्गों पर फिर से बसों का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि अभी भी रीजन के 62 बस चुनाव ड्यूटी में हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए करीब एक माह से रोडवेज बसे फोर्स और अन्य चुनाव ड्यूटी के लिए चल रही हैं। आजमगढ़ रीजन के आठ डिपो बलिया, बेल्थरा, दोहरीघाट, मऊ, शाहगंज, आजमगढ़ व डा. अंबेडकर से चुनाव ड्यूटी में 159 बसें गई थीं। रीजन के सभी डिपो से एक साथ 159 बसों के चुनाव में चले जाने और दूसरों जिलों से भी रोडवेज की बसें नहीं आने से यात्री परेशान है। लंबी दूरी लखनऊ, दिल्ली, गोरखपुर व प्रयागराज आदि मार्गों पर बसों का संचालन प्रभावित होने से यात्री परेशान रहे। अब यात्रियों की दुश्वारियां कुछ कम हुई है। चुनाव ड्यूटी में गई 159 बसों में से 97 बसें अब लौट आई हैं। बलिया डिपों में 87, बेल्थरा रोड डिपो में 39, दोहरीघाट डिपो में 51, मऊ में 47, शाहगंज में 30, आजमगढ़ में 81 और डा. आंबेडकर नगर में 73 बसे हैं।
विज्ञापन

पांच सौ से अधिक बसें जिले में आईं
आजमगढ़। एआरएम एसडी राम ने बताया कि जिले से कुल 159 बसों चुनाव की ड्यूटी में लगाई थी। इनमें से 97 बसों वापस आ गईं हैं। वहीं 62 बसें चुनाव ड्यूटी में लगाई गई है। हालांकि बसें चुनाव ड्यूटी में कम लगाई गई हैं। जिसके कारण हमारे यहां यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ रहा है। बसें अधिक हैं लेकिन यात्री कम पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
चुनाव में असहयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू
आजमगढ़। विधानसभा चुनाव के लिए भले ही सभी वाहन उपलब्ध हो गए हैं लेकिन परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई जारी है। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि चुनाव में असहयोग करने वाले या अधिग्रहण तथा नोटिस के बावजूद अनुपस्थित रहने वाले वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने कार्रवाई करने की रणनीति बना रहा है। ऐसे वाहनों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed