{"_id":"5c703e7dbdec22738c0f26af","slug":"91550859901-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की अगुवाई में सेना का हौसला बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की अगुवाई में सेना का हौसला बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि 1994 से लेकर 2004 तक उनके पति खुद सीमा पर तैनात थे। पिछले 10 वर्षों तक सीमा पर हजारों घटनाएं होती रहीं, लेकिन मीडिया में नहीं आई। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हितों को देखते हुए सेना को कार्रवाई का आदेश दिया है। इससे सेना का मनोबल बढ़ा है।
नीलम सोनकर शुक्रवार को फूलपुर स्थिति भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रही थीं। कहा कि जिला मुख्यालय पर आवासीय विश्वविद्यालय के पिछले काफी दिनों से धरना चल रहा था। मैंने स्वयं मुख्यमंत्री से आठ फरवरी को मुलाकात कर वस्तुस्थिति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए 100 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। भूमि उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी से बात हो चुकी है। जमीन की तलाश जारी है। निजामाबाद-माहुल मार्ग चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। एक करोङ़ रुपये नगर पंचायत फूलपुर के विकास के लिए स्वीकृत किए गए हैं। खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर ताप्ती गंगा के ठहराव का मामला रेलमंत्री के संज्ञान में है। इसका ठहराव शीघ्र होगा। बस स्टैंड से मुंडियार गांव तक और कोल्ड स्टोरेज से निजामाबाद रोड में मिलने वाला संपर्क मार्ग बनाने के लिए चीफ इंजीनियर से बात हो गई है। यह कार्य शीघ्र किया जाएगा। इस मौके पर नागेंद्र यादव, अमरनाथ बरनवाल, राजमणि यादव, विजय सोनकर, छोटेलाल मिश्रा, संतोष गुप्ता थे।
फ़ोटो
शहीदों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा
अंबारी। फूलपुर तहसील के गोधना स्थित अनवार पब्लिक स्कूल परिवार एवं बच्चों द्वारा पुलवामा में आतंकी घटना में शहीद जवानों के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इस दौरान तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के शुरुआत में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी करते हुए पूरे बाजार में भ्रमण किया। यात्रा में छात्र और छात्राए हिंदुस्तान जिन्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, वनडे मातरम, भारतमाता की जय आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा विद्यालय से निकलकर गोधना बाजार और गांव से होते हुए पुन: विद्यालय में पहुची। तिरंगा यात्रा के साथ विद्यालय के डायरेक्टर सोहराब सिद्दीकी, मो जफर उर्फ रुस्तम, प्रधानाचार्य संतोष, अनुराधा शुक्ला, सुमन सिंह, मो सलमान आदि चल रहे थे।