फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो लाख से अधिक किसानों की फीडिंग पूरी

दो लाख से अधिक किसानों की फीडिंग पूरी

Fri, 22 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
दो लाख से अधिक किसानों की फीडिंग पूरी
आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में पहली किश्त भेजने की प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है। अभी तक लगभग दो लाख से अधिक किसानों का सत्यापन कर फीडिंग की जा चुकी है। कार्य तेजी से चल रहा है। पहले चरण में जनपद के ढाई से तीन लाख किसानों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

अपने अंतरिम बजट में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रुपये में छह हजार रुपये वार्षिक देने की घोषणा की। इस योजना को दिसंबर 2018 से ही लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा किसानों का डाटा सत्यापित कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जनपद में 2011 की जनगणना के अनुसार कुल 6.06 लाख किसान हैं। इसमें से 537658 किसान सीमांत की श्रेणी में आते हैं। जबकि 50899 किसान लघु की श्रेणी में आते हैं। इनमें से 86 प्रतिशत किसानों को योजना का लाभ दिया जाना है। कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों की सूची लेखपालों को सौंपकर उनका सत्यापन कराकर फीडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। गुरुवार तक दो लाख से अधिक किसानों की डाटा फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका था। जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन किसानों की फीडिंग पूरी हो जाएगी उनके खाते में किसान सम्मान निधि की पहली किश्त पहुंच जाएगी। इसके बाद फीडिंग का कार्य जारी रहेगा और किसान सम्मान निधि की धनराशि उनके खातों में भेजी जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed