फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जनपद में हमले के विरोध में बंदी का दिखा व्यापक असर

जनपद में हमले के विरोध में बंदी का दिखा व्यापक असर

Sat, 16 Feb 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
जनपद में हमले के विरोध में बंदी का दिखा व्यापक असर
आजमगढ़। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को जनपद के व्यापारी भी एकजुट दिखे। शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की बाजारों के व्यापारियों ने दुकानें बंदकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के साथ आतंकवाद का पुतला फूंका। नगर क्षेत्र के आसिफगंज स्थित सर्राफा मंडी के व्यापारियों ने शनिवार को इस हमले के विरोध में सराफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सराफा मंडल के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने शोक सभा की और सरकार ने ठोस कार्रवाई की मांग की। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार गंभीरपुर व्यापार मंडल के नेतृत्व में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्घासुमन अर्पित किया गया। कैंडिल मार्च निकाला गया और चौराहे पर पाकिस्तान के साथ हाफिज सईद का पुतला फूंका गया। दो मिनट का मौन रखकर गतात्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार माहुल नगरवासियों ने शुक्रवार की शाम को कैंडिल मार्च निकाला वहीं शनिवार को व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। रानूप्रताप राणा की अगुआई मेंपाक पीएम इमरान खान और आतंकी मसूद अजहर का पुतला फूंका। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को सभी समुदाय के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर आतंकवादियों के पुतले के साथ जुलूस निकाला और चप्पलों की माला पहनाकर पुतला दहन किया। मेहनाजपुर प्रतिनिधि के अनुसार आतंकी घटना के विरोध में शनिवार को मेहनाजपुर बाजार पूरी तरह से बंद रहा। व्यापारियों ने युवाओं के साथ मिलकर बाजार में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसी क्रम में शिब्ली नेशनल पीजी कालेज के छात्रों ने छात्रनेता लालजीत यादव केे नेतृत्व में शनिवार को पाक पीएम इमरान खान का पुतला फूंका। कलेक्ट्रेट स्थित लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष शिव मोहन शिल्पकार की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। जिसमें कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed