फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बोर्ड के पहले आयोजित की जाएगी प्री बोर्ड परीक्षा

बोर्ड के पहले आयोजित की जाएगी प्री बोर्ड परीक्षा

Tue, 18 Dec 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड के पहले आयोजित की जाएगी प्री बोर्ड परीक्षा
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम बेहतर आए, इसके लिए नई कवायद शुरू की गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के पूर्व प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का फरमान जारी किया है। जिसमें कमजोर मिले छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कर तैयारी कराने की योजना भी है। डीआईओएस कार्यालय ने इस बाबत सोमवार को सभी माध्यमिक विद्यालयों के लिए फरमान जारी कर दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 7 फरवरी से शुरू हो रही है। ज्यादातर माध्यमिक विद्यालय बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की विद्यालय स्तरीय वार्षिक परीक्षा नहीं कराते थे। कुछ प्रतिष्ठित विद्यालयों में ही बोर्ड परीक्षा के पूर्व प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित कर बच्चों के तैयारियों की जानकारी की जाती थी। इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को 20 से 27 दिसंबर के बीच हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों की प्री बोर्ड परीक्षा करा लेने का निर्देश दिया है। सामान्य तौर पर कुछ प्रतिष्ठित विद्यालय प्री बोर्ड परीक्षा पहले से कराते चले आ रहे है। इस बार सभी माध्यमिक विद्यालयों के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से यह फरमान जारी हुआ है ताकि बच्चों के तैयारियों का आकलन कर बोर्ड परीक्षा के पूर्व उनकी तैयारी अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कर कराई जा सके। माध्यमिक शिक्षा परिषद के इस पहल से निश्चित तौर पर बोर्ड परीक्षा का परिणाम बेहतर आएगा।
विज्ञापन


सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को निर्देश जारी किया जा चुका है। 20 से 27 दिसंबर के बीच प्री बोर्ड परीक्षा करा उत्तर पुस्तिकाओं का मुल्यांकन भी कराना है और परीक्षा परिणाम के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित भी रखना है। इतना ही नहीं जो भी परीक्षार्थी कमजोर नजर आएगा उसके लिए विद्यालय प्रशासन अतिरिक्त कक्षाओं की भी व्यवस्था करेगा। व्यवस्था की अनदेखी करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वीके शर्मा, डीआईओएस, आजमगढ़।

बोर्ड के पहले आयोजित होगी प्री बोर्ड परीक्षा : यूपी बोर्ड परीक्षा 7 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा में परीक्षार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो इसके लिए इस बार उन्हें बोर्ड परीक्षा के पूर्व प्री बोर्ड परीक्षा भी देनी होगी। 20 से 27 दिंसबर के बीच सभी माध्यमिक विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बेहतर प्रदर्शन न करने वाले परीक्षार्थियों को विद्यालय प्रशासन अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed