{"_id":"5b649d504f1c1bf5498b4d10","slug":"91533320528-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधों के सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी, रखें इनका ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधों के सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी, रखें इनका ख्याल
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में शुरू हुआ तमसा सफाई का अभियान शुक्रवार को 62वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अभियान से जुड़े लोगों ने कदम घाट पर कदम वन बनाए जाने के लिए रखे गए पौधों का निरीक्षण किया और पौधरोपण किया। शुक्रवार को अभियान का नेतृत्व एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने किया। कदम घाट पर कदम के पौधों का रोपण करने के साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से अपने घर में शौचालय बनवाने और पौधों की देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना पेड़ों के जीवन की कल्पना करना बेमानी है। इसलिए पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल पुत्रों के समान करें। क्योंकि यही पेड़ हैं जो हमें सांस लेने के लिए आक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। नदी किनारे लगाए गए पौधों के सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी है। अभियान से जुड़े लोगों से जनपदवासियों से अपील किया कि सभी लोग अपने परिवार के साथ तमसा तट पर आए और पौधरोपण कर जन्मदिन मनाएं। इस मौके पर प्रवीण सिंह, अरविंद चित्रांश, रितेश गोयल, नंद कुमार बरनवाल, अर्चना बरनवाल, जेपी सिंह, नित्यानंद मिश्रा, इंजी. राम नयन शर्मा, विष्णु गुप्ता, मणिंदर सिंह, इंद्रावती, उषा, उर्मिला, बृजभान, गुलाब, महेंद्र सिंह, कल्पनाथ सिंह, उषा राय, रीना गुप्ता, आशा सिंह, डा. बृजेश पांडेय, निषा राय, साकेत राय, राजेश रंजन, सुनील विश्वकर्मा, डा. डीपी तिवारी, शरद कुमार सिंह, सीपी यादव, गुलाब चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन