फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जीयनपुर में भी चल रहा था फर्जी आरक्षण केंद्र

जीयनपुर में भी चल रहा था फर्जी आरक्षण केंद्र

Thu, 12 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
जीयनपुर में भी चल रहा था फर्जी आरक्षण केंद्र
सगड़ी (आजमगढ़)। दो दिन पूर्व मुबारकपुर कस्बे में फर्जी तरीके से आरक्षण केंद्र चलाकर यात्रियों को चुना लगाने का पर्दाफास करने के बाद आरपीएफ की टीम बुधवार को जीयनपुर बाजार में स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान 31 सौ रुपये नगद, दो लैपटाप, दो मोबाइल और दो डोंगल के साथ दुकान मालिक को गिरफ्तार कर ली। इस कार्रवाई की भनक लगते ही जीयनपुर सहित आसपास के अन्य बाजारों में स्थित कंप्यूटर, मोबाइल आदि की दुकानें बंद कर दुकानदार फरार हो गए। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों के विषय में पूछताछ कर रही है। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक मिर्जा राशिद बेग के मुताबिक गिरफ्तार दुकानदार सतीश सिंह पटेल पुत्र यशवंत जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खानगाह बहराम गांव का निवासी है। वह जीयनपुर बाजार में दोहरीघाट रोड पर अंकूर ट्रवेल्स एंड मोबाइल रिपेयर्स नाम से दुकान किया है। सतीश रेलवे की रेड मिर्ची नामक साफ्टवेयर हैककर फर्जी तरीके से रेलवे का टिकट बनाता था। इसके यहां रेगुलर और तत्काल दोनों टिकट बनाकर यात्रियों से दो से तीन गुना अधिक रुपये लेता था। मुखबिर के जरिए सतीश की दुकान पर बुधवार को छापेमारी कर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी दुकान से 31 सौ रुपये नगद, दो लैपटाप, दो मोबाइल और दो डोंगल बरामद हुआ। जैसे ही आरपीएफ की टीम द्वारा सतीश की दुकान पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार करने की सूचना अन्य दुकानदारों को हुई तो जीयनपुर, अजमतगढ़, अंजानशहीद, लाटघाट आदि बाजारों में कंप्यूटर चलाने वाले अपनी-अपनी दुकानों का शटर गिराकर फरार हो गए। क्षेत्र में हडक़ंप की स्थिति रही। बता दें कि दो दिन पूर्व नौ जुलाई को आरपीएफ की टीम ने मुबारकपुर कस्बे में स्थित दो दुकानों पर छापेमारी कर फर्जी तरीके से आरक्षण केंद्र चलाने वालों का पर्दाफास किया था। आरपीएफ प्रभारी मिर्जा राशिद बेग ने बताया कि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार का खेल खेला जा रहा। जैसे-जैसे सूचनाएं मिल रही। उसके मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed