फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पानी न होने से प्रभावित हो गई है धान की रोपाई

पानी न होने से प्रभावित हो गई है धान की रोपाई

Thu, 12 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पानी न होने से प्रभावित हो गई है धान की रोपाई
लाटघाट (आजमगढ़)। भीषण गर्मी और बरसात न होने से सगड़ी तहसील क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर तेजी से नीचे सरक रहा है। कई क्षेत्रों में तो पानी का जलस्तर इतना कम हो गया है कि ट्यूबवेल भी पानी नहीं दे रहे हैं। पानी के अभाव में धान की रोपाई का कार्य ठप पड़ा है और किसान परेशान हैं। तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लाक अंतर्गत बनावे गांव में स्थिति अत्यंत खराब है। ट्यूबवेल पानी नहीं दे रहे हैं और बरसात हो नहीं रही है। गांव निवासी अबरार पुत्र रहमतुल्ला, सत्यराम पुत्र बहादुर, महेंद्र पुत्र रामगुलाम आदि ने गांव के सिवान में ट्यूबवेल लगा रखे है। इसी ट्यूबवेल के माध्यम से वे अपने खेत की सिंचाई करते थे। इस बार पड़ रही भीषण गर्मी और अब तक बरसात न शुरू होने से इनके ट्यूबवेलों ने भी जवाब दे दिया है। पानी के अभाव में गांव के किसान धान की रोपाई खेतों में नहीं कर पा रहे है। गांव निवासी अनिरूद्घ सिंह का कहना है कि एक सरकारी नलकूप भी है जो खराब है। गांव में जलस्तर की जो स्थिति है उससे तो यही लग रहा है कि कुछ दिनों में गांव में पेयजल की भी किल्लत होने लगेगी। देशी हैंडपंप तो पहले ही पानी छोड़ चुके है। गांव में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप और सबमर्सिबल बोरिंग से ही पानी मिल रहा है। गांव में लगे पांच इंडिया मार्का हैंडपंप इन दिनों खराब पड़े हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि खंड विकास अधिकारी से इसकी लिखित शिकायत की गई है लेकिन अब तक हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


नहरों में टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी, किसान परेशान
मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र में शारदा सहायक खंड 23 ठेकमा रजवाहा से निकलने वाले चितारा महमूदपुर, बेलवाना, सोहौली, सुरहन और औरंगाबाद माइनरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे किसान काफी परेशान है। धान के बेहन तैयार हो चुके है, लेकिन उसकी रोपाई किसान नहीं कर पा रहे है। किसानों का कहना है कि इस बार माइनरों की सफाई भी नहीं करायी गई है, जिसके चलते ही यह स्थिति उत्पन्न हुई है। नहरों में पानी न आने से परेशान हाल किसान अब अपने खेतों में बोरिंग कराने और पंपिंग सेट लगाने को मजबूर है। वहीं नहर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नहरों की सफाई करायी गई है पानी टेल तक पहुंचना चाहिए। स्थानीय किसान पारसनाथ सिंह, कोको सिंह, दिनेश सिंह, राकेश सिंह, राकेश राय आदि ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों में नहरों के टेल तक पानी नहीं पहुंचा तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed